चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव मतदान 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को, तीसरा चरण का चुनाव 23 अप्रैल को, चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को, पांचवे चरण का चुनाव 6 मई को, छठवें चरण का चुनाव 12 मई और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस चरण में कौन से राज्य के कितनी सीटों पर कब-कब मतदान होंगे।
सात चरणों में होंगे चुनाव
पहला चरण | 11 अप्रैल | 20 राज्य | 91 सीट |
दूसरा चरण | 18 अप्रैल | 13 राज्य | 97 सीट |
तीसरा चरण | 23 अप्रैल | 14 राज्य | 115 सीट |
चौथा चरण | 29 अप्रैल | 9 राज्य | 71 सीट |
पांचवां चरण | 6 मई | 7 राज्य | 51 सीट |
छठा चरण | 12 मई | 7 राज्य | 59 सीट |
सातवां चरण | 19 मई | 8 राज्य | 59 सीट |
मतगणना | 23 मई |
आपके राज्य में क्या है चुनाव की तारीख?
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मतदान की तारीख |
उत्तर प्रदेश | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
उत्तराखंड | 11 अप्रैल |
बिहार | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
झारखंड | 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
राजस्थान | 29 अप्रैल, 6 मई |
मध्यप्रदेश | 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
छत्तीसगढ़ | 11, 18, 23 अप्रैल |
दिल्ली | 12 मई |
पंजाब | 19 मई |
हरियाणा | 12 मई |
हिमाचल प्रदेश | 19 मई |
जम्मू-कश्मीर | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6 मई |
पश्चिम बंगाल | 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई |
ओडिशा | 11, 18, 23, 29 अप्रैल |
महाराष्ट्र | 11, 18, 23, 29 अप्रैल |
गुजरात | 23 अप्रैल |
गोवा | 23 अप्रैल |
आंध्र प्रदेश | 11 अप्रैल |
तेलंगाना | 11 अप्रैल |
तमिलनाडु | 18 अप्रैल |
कर्नाटक | 18, 23 अप्रैल |
केरल | 23 अप्रैल |
असम | 11, 18, 23 अप्रैल |
मणिपुर | 11, 18 अप्रैल |
मेघालय | 11 अप्रैल |
मिजोरम | 11 अप्रैल |
नगालैंड | 11 अप्रैल |
अरुणाचल प्रदेश | 11 अप्रैल |
सिक्किम | 11 अप्रैल |
त्रिपुरा | 11, 18 अप्रैल |
चंडीगढ़ | 19 मई |
पुडुचेरी | 18 अप्रैल |
अंडमान निकोबार | 11 अप्रैल |
दादरा नागर हवेली | 23 अप्रैल |
दमन दीव | 23 अप्रैल |
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने वाले चुनाव के मद्देनजर देश में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के ‘फैसले’ को प्रभावित कर सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सातों चरणों के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी।
चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीवीपेटयुक्त ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक सीट के किसी एक मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ वीवीपेट का इस्तेमाल किया जा रहा था। वीवीपेट की मदद से मतदाता को उसके मतदान की पर्ची देखने को मिलती है।