लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी। राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी की 12 सदस्यीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
तृणमूल के इस बार के उम्मीदवारों में कई पुराने सांसद शामिल नहीं हैं। इनमें प्रोफेसर सुगत बोस हैं जिन्हें अपने हार्वड यूनिवर्सिटी से चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे। पूर्व अभिनेत्री संध्या राय भी इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उमा सोरेन, इदरीस अली और सुब्रत बक्शी भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
तृणमूल के उम्मीदवारों की सूची में इस बार 41 फीसदी महिला उम्मीदवार हैं।
42 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी
सीट | प्रत्याशी |
कूचबिहार | परेशचंद्र अधिकारी |
अलीपुरदुआर | दसरथ टिर्केय |
जलपाईगुड़ी | बिजोय चंद्र बर्मन |
दार्जलिंग | अमर सिंह राय |
रायगंज | कन्हैयालाल अग्रवाल |
बालुरघाट | अर्पिता घोष |
मालदा उत्तर | मौसम नूर |
मालदा दक्षिण | मोएजेम हुसैन |
जंगीपुर | खलीलउर रहमान |
बेहरामपुर | अपूर्वा सरकार |
मुर्शिदाबाद | अबू तहेर खान |
कृष्णानगर | महुआ मोइटरा |
राणाघाट | रूपाली विश्वास |
बंगांव | ममता बाला ठाकुर |
बैरकपुर | दिनेश त्रिवेदी |
हावड़ा | प्रसुन बनर्जी |
उलुबेरिया | साजदा अहमद |
श्रीरामपुर | कल्याण बनर्जी |
हुगली | रतना डेनाग |
आरामबाग | अपरूपा पोद्दार |
तामलुक | दिब्येंदु अधिकारी |
कांति | सिसिर अधिकारी |
घाटल | दीपक अधिकारी |
झारग्राम | बीरभा सोरेन |
मेदिनीपुर | मनस भूनिया |
पुरुलिया | मृगांका |
बांकुरा | सुब्रत मुखर्जी |
विष्णुपुर | श्यामल संतरा |
दमदम | सौगत रॉय |
बारासात | ककोली घोष |
बशीरहाट | नुसरत जहां |
जयनगर | प्रतिमा मंडल |
मथुरापुर | चौधरी मोहन |
डायमंड हार्बर | अभिषेक बनर्जी |
जाधवपुर | मिमि चक्रवर्ती |
कोलकाता दक्षिण | माला रॉय |
कोलकाता उत्तर | सुदीप बंदोपाध्याय |
बर्धमान पूर्व | सुनील कुमार |
बर्धमान-दुर्गापुर | ममताज संघमिता |
आसनसोल | मुनमुन सेन |
बोलपुर | असित कुमार मल |
बीरभूम | शताब्दी रॉय |
टीएमसी असम में छह, बिहार में दो, झारखंड में तीन सीट, अंडमान में एक और ओ़डिशा में दो सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
तृणमूल से दो बर्खास्त सांसदों के दूसरे पार्टी में जाने के सवाल पर ममता ने कहा कि दोनों ने टिकट की उम्मीद की थी। अब दिखाई दे रहा है कि किसने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। हम किसी के किसी पार्ट में जाने की चिंता नहीं करते हैं। केंद्र में लोकतांत्रिक सरकार लाने की वकालत करते हुए ममता ने कहा कि मोदी सरकार की मियाद खत्म हो गई है। अब उनको जाना ही होगा। अंत में ममता ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों की विविधता दिखाई है तथा 7 दफे के चुनाव में हम 7-7 सीटें जीतेंगे। इससे पहले ममता ने 42 उम्मीदवारों के साथ कालीघाट स्थित अपने आवास पर बैठक की। बैठक में उन्होंने भाजपा के खिलाफ राजनीतिक व रणनीतिक लड़ाई के मुद्दे पर गंभीर मंत्रणा की।